Thursday, 17 December 2015

ठंड में खाएें और सेहत बनाएें

विंटर वेजिटेबल सूप

सामग्रीः

1)तेल-1चम्मच
2)प्याज-1/4कप
3)तेजपत्ता-2
4)बीन्स-1/4कप
5)गाजर-1/4कप
6)आलू-1/4कप
7)फूलगोभी-1/4कप
8)कद्दूकस किया पत्ता गोभी-3/4कप
9)टमाटर-1/4
10)नमक-स्वादानुसार
11)काली मिर्च पाउडर-स्वादानुसार
* सजावट के लिए-कटी धनिया पत्ती-2चम्मच,कद्दूकस किया चीज-2चम्मच



विधिः

सभी सब्जियों को काट लें।एक पैन मे तेल गर्म करें और उसमें प्याज और तेजपत्ता डालें।मध्यम आँच पर एक मिनट पकाएं।पैन में बीन्स,गाजर,आलू और गोभी डालें। 2 से 3 मिनट तक पकाएं।चार कप पानी डालें,अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आँच पर 20 मिनट तक पकाएं। पत्ता गोभी,टमाटर,नमक,काली मिर्च पाउडर डालकर बीच-बीच में चलाते हुए 5 से 7 मिनट तक पकाएं।जांच ले कि सब्जियां अच्छी तरह से पक गई हों।चीज और धनियां पत्ती से गार्निश कर तुरंत सर्व करें।

No comments:

Post a Comment